नौतनवा: संदिग्ध वाहन की तलाश में पैसिया लक्ष्मीपुर स्थित एक डिग्री कालेज में पहुँची पुलिस
पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के पैसिया लक्ष्मीपुर स्थित एक डिग्री कालेज में सोमवार पुलिस ने पहुँची। पुलिस पहुँचने से क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध वाहन नही मिला। कोल्हुई थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध वाहन डिग्री कालेज में गई है। जिसकी असलियत जांचने मौके पर पुलिस पहुँची थी।