भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में भक्तों का ऐसा सैलाब पहले नहीं देखा गया, शिव महापुराण कथा ने रच दिया भक्ति का नया इतिहास
धर्मनगरी भीलवाड़ा में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के श्री शिव महापुराण कथा के समापन दिवस पर श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ पड़ा। आजादनगर स्थित मेडिसिटी ग्राउंड में आयोजित कथा में अंतिम दिन लाखों भक्त पहुंचे, जिससे विशाल पांडाल भी छोटा पड़ गया और लोग सड़कों व खुले स्थानों पर बैठकर कथा सुनते नजर आए।