खंडवा नगर: बारिश के कारण कचरा निपटान ठप, 3 माह में खड़ा हो जाएगा 3600 टन नए कचरे का पहाड़
मानसून की दस्तक के साथ ही शहर के ट्रेचिंग ग्राउंड पर कचरा निपटान का काम पूरी तरह बंद हो गया है। रोजाना डोर-टू डोर वाहनों से कचरा ट्रेचिंग ग्राउंड पहुंच रहा है, लेकिन यह निपटान के बजाय डंप किया जा रहा है। आगामी तीन माह तक यही हालात रहे, तो ट्रेंचिंग ग्राउंड पर 3600 टन नए कचरे का एक और बड़ा पहाड़ खड़ा हो जाएगा