राजगढ़: राजगढ़ के शिव घाट पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयकर विभाग ने की साफ सफाई
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आयकर विभाग के द्वारा राजगढ़ के शिव घाट पर शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे करीब स्वच्छता अभियानचलाया गया। इस दौरान आयकर अधिकारी अरुण मीणा के नेतृत्व में आयकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के द्वारा श्रमदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।