जैतपुर: सड़क किनारे युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले जलने के निशान
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के चीफ हाउस जंगल दफाई में सड़क किनारे युवक का संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कृष्णा कोल के रूप में हुई है। शरीर पर जलने के निशान मिलने से मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हादसा और हत्या दोनों पहलुओं से जांच मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू कर दी है।