कालपी: मोहल्ला उदनपुरा में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Kalpi, Jalaun | Mar 6, 2025 कालपी क्षेत्र के मोहल्ला उदनपुरा में गाली गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, मारपीट में महिलाएं भी शामिल हैं, वही मारपीट का वीडियो गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, मारपीट में 1 व्यक्ति घायल हुआ, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं एक पक्ष ने पुलिस से शिकायत की है, वही पुलिस जांच में जुट गई है।