कालपी: देवपुरा में महिला के दरवाजे पर खड़ी बाइक में आग लगाने और मारपीट करने पर पुलिस ने व्यक्ति पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Mar 5, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासिनी शिमला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 8 फरवरी को लालू ने मुझे गालियां देते हुए मेरे मन करने पर दरवाजे पर खड़ी बाइक बजाज सीटी 100 UP92 A 9726 में आग लगाकर जला दी थी और मेरे साथ मारपीट की थी, जिसको लेकर पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे जानकारी दी है।