ब्रेकिंग | कोटा
छावनी कोटड़ी में बिजली मीटर लगाने पहुंचे कर्मचारियों का विरोध
कोटा के छावनी कोटड़ी क्षेत्र में निजी बिजली कंपनी के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। जानकारी के अनुसार, कंपनी के कर्मचारी घरों के बाहर बिजली मीटर लगाने पहुंचे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध के दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। मौके पर स्थिति कुछ देर तनावपूर्ण रही।
Ladpura, Kota | Jul 14, 2026