मंझनपुर: मंझनपुर चौराहे पर NSUI का मशाल जुलूस, पुलिस से तीखी नोकझोंक, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत 3 हिरासत में
कौशाम्बी के मंझनपुर चौराहे पर NSUI कार्यकर्ताओं के मशाल जुलूस के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी आजाद, जिला अध्यक्ष सैफ मंसूरी और शिवेश मिश्रा को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया। घटना के दौरान चौराहे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।