धमतरी: ईतवारी बाजार के पास 75 लाख की लागत से बनेगा नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, हुआ भूमिपूजन
धमतरी शहर के ईतवारी बाजार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए इतवारी बाजार के पास नवीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिक निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने की।