चूरू: पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने की नाकाबंदी, वाहनों की तलाशी ली और 10 वाहनों के काटे चालान
Churu, Churu | Jul 23, 2025 चूरू पुलिस लाइन के सामने सदर थाना पुलिस ने बुधवार शाम को नाकाबन्दी कर वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस के द्वारा एमवी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 10 वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस के द्वारा नाकाबन्दी के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई। यह नाकाबन्दी शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक की गई।