चूरू: गांव कोहिना व पुनरास के बीच तेज रफ्तार पिकअप पलटने से हुआ हादसा, घायल को जिला अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Jul 23, 2025 चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव कोहिणा व पुनरास के बीच बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप पलट गयी। हादसा उस समय हुआ जब पिकअप ड्राइवर फतेहपुर में चारा खाली कर अपने गांव लौट रहा था। हादसे में घायल ड्राइवर को मौके से 108 एंबूलेंस ने भालेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक ईलाज के बाद उसे चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।