चूरू: मेडिकल कॉलेज परिसर में पत्नी से झगड़े के बाद श्रमिक ने फांसी के फंदे से लटककर की आत्महत्या
Churu, Churu | Jul 23, 2025 चूरू के राजकीय पीडीयू मेडिकल काॅलेज परिसर में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का कार्य करने वाले 28 वर्षीय मजदूर ने बुधवार को कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। सूचना के बाद पहुंचे ठेकेदार व अन्य ने मजदूर के शव को फंदे से उतारकर राजकीय भरतिया अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डाॅक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।