सरदारशहर: बीहड़ में मिला एक व्यक्ति का शव, क्षेत्र में मची सनसनी
गिड़गिचिया रोड स्थित बीहड़ इलाके में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को शव के पास एक विषाक्त पदार्थ और मोबाइल मिला है। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान में जुड़ गई है।