बक्सर: बक्सर जिले में घने कोहरे से थमी वाहनों की रफ़्तार, फोरलेन पर लगभग पांच दुर्घटनाएँ
Buxar, Buxar | Dec 13, 2025 बक्सर जिले में शुक्रवार की रात से ही हल्का कोहरा शुरू हो गया था, जो शनिवार की सुबह घना कोहरा में बदल गया। सुबह 8 बजे के आसपास कोहरे के कारण सूर्य की रोशनी गुम हो गई और रात जैसा अंधेरा छा गया। विजीविलिटी शून्य होने के कारण वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया। वाहन चालकों को हेड लाइट और इंडिकेटर के सहारे वाहन चलाने पड़े।