झांसी: झांसी के लक्ष्मी गेट अंदर और बाहर वार्ड में देसी शराब की कलारी बंद कराने को लेकर हुआ बवाल
Jhansi, Jhansi | Mar 30, 2025 झांसी में बीते दिनों शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने जमकर बवाल किया था। उनका कहना था कि मोहल्ले में खुली शराब की दुकान की वजह से महिलाओं और लड़कियों का निकलना दुश्वार है। वहीं, दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात हुई तो वहां के मोहल्ले वालों ने मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि हमारे वार्ड में दुकान खोली गई तो आंदोलन करेंगे। नहीं माने तो जान भी दे देंगे।