विधायक डॉ पाण्डेय ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जावरा में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र उत्थान के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। आर्थिक समृद्धि, सांस्कृतिक कार्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, रक्षा, उद्योग, रोजगार, आधुनिक रेलवे, बंदरगाह एवं हवाई अड्डों के साथ किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए जनहितैषी कार्यक्रम और योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जनसेवा को सशक्त माध्यम बनाते हुए आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से 5 लाख रुपये तक का उपचार निःशुल्क किया जा रहा है। गरीबों को आवास, खाद्यान्न, गैस कनेक्शन एवं बैंक खाता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण किया जा रहा है।
एसडीएम श्री बघेल ने सेवा संकल्प अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि वंचित पीड़ित एवं अंतिम पंक्ति के लोगों को इस अभियान के माध्यम से योजनाओं का लाभ मिलेगा। यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा।
रक्तदान शिविर के पूर्व विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने सिविल हॉस्पिटल जावरा का निरीक्षण किया तथा रोगियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
#jansampark #ratlam
#MadhyaPradesh