अररिया: जीविका दीदी के सहयोग से जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान होगा मजबूत
Araria, Araria | Apr 1, 2025 जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिये जरूरी पहल की जा रही है। अभियान को अधिक प्रभावी व सफल बनाने के उद्देश्य से अब जीविका दीदियों का सहयोग लिया जायेगा। जीविका समूह की दीदी अब समुदाय स्तर पर फाइलेरिया के संभावित मरीजों को चिह्नित करने व उन्हें उपलब्ध चिकित्सकीय इंतजाम का लाभ उपलब्ध कराने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभायेंगी।