रायडीह: नवागढ़ पतराटोली में हर्षोल्लास के साथ सरहुल पर्व मनाया गया
Raidih, Gumla | Apr 4, 2026 रायडीह प्रखंड के नवागढ़ पतराटोली में प्रकृति पर्व सरहुल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कृषि फार्म स्थित सरना स्थल पर बैगा पूजार दीपक बैगा के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान टुना बैगा, गंगा बैगा, प्रदीप बैगा, पैरू बैगा एवं बंधु बैगा ने पूजा संपन्न कराने में सहयोग किया।