बदायूं: बरौलिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने दिव्यांग युवक को टक्कर मारी हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 12, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के केसरपुर गांव के रहने वाले 35 वर्षीय संतोष पुत्र राम सिंह दिव्यांग था। गुरुवार को वह बरौलिया बाजार गया था। थाना उघैती क्षेत्र के बरौलिया गांव के समीप अज्ञात वाहन ने दिव्यांग 35 वर्षीय संतोष पुत्र राम सिंह को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संतोष के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।