सैदपुर: प्रस्तावित शिक्षक भर्ती आंदोलन से पहले पुलिस ने डीएलएड छात्रनेता विशु यादव को किया नजरबंद
नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती में पदों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आगामी 25 जुलाई को प्रयागराज के पत्थर गिरजाघर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पूर्व डीएलएड संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छात्र नेता विशु यादव को पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। नजरबंदी की सूचना मिलते ही अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली।