बलरामपुर: भाजपा कार्यालय अटल भवन में हुई घोषणा, रवि मिश्रा बने बलरामपुर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष
16 मार्च रविवार को भाजपा कार्यालय अटल भवन में लगभग 2:00 बजे नए भाजपा जिला अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी राज्य मंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर द्वारा की गई। रवि मिश्रा को बलरामपुर जिले का भाजपा जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है इसके पूर्व रवि मिश्रा भाजपा के जिला महामंत्री थे। इस अवसर पर जिले के सभी भाजपा विधायक एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।