बलरामपुर: सदर विधायक ने वी टी एम हॉस्पिटल में विधायक निधि से स्थापित वाटर कूलर प्लांट का किया लोकार्पण
16 मार्च रविवार 11 बजे सदर विधायक पलटू राम ने वी०टी०एम०हॉस्पिटल के प्रबंधक/विधानसभा संयोजक बलरामपुर सदर डॉ०प्रांजल त्रिपाठी द्वारा वी०टी०एम०हॉस्पिटल परिसर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम एवं RO वाटर कूलर प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने NICU वार्ड में नवजात शिशुओं के परिजनों को जॉन्सन बेबी किट वितरण कार्यक्रम में किट वितरित किया।