बलरामपुर: आर्य वीर दल ने ओम भवन खलवा में नव वर्ष उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की
16 मार्च रविवार 10 बजे आर्य वीर दल शिविर कार्यालय ओम भवन खलवा में हवन पूजन के साथ नव वर्ष उत्सव का शुभारंभ हुआ। आर्य वीर दल उत्तर प्रदेश के मंत्री चंद्र केतु आर्य ने बताया कि इस वर्ष जहां महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती का समापन हो रहा है तो वही आर्य समाज स्थापना का 150 वां वर्ष आरंभ हो रहा है जिसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम लगातार आयोजित होगा।