इंदरगढ़: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी इंदरगढ़ में भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि मनाई गई
इंदरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने दतिया रोड कार्यालय पर आज गुरुवार 4 बजे भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि सभा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने उनके द्वारा देश में सूचना क्रांति, पंचायती राज और युवा सशक्तिकरण के लिए याद किया