मेहदावल: मार्कशीट वितरण के अवसर पर कौवाठोर ग्राम प्रधान ने छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी, बेटियों को स्वावलंबी बनाने का लिया संकल्प
संतकबीरनगर। विकास खंड मेहदावल के ग्राम पंचायत कौवाठोर स्थित जूनियर हाई स्कूल में पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार दिन में 11:00 बजे मार्कशीट वितरण के अवसर पर ग्राम प्रधान प्रह्लाद निषाद द्वारा छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें स्वावलंबी बनाना रहा। साइकिल पाकर छात्र-