मोतिहारी: सांसद राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक संपन्न हुई
पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में माननीय सांसद श्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विद्युत समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोतिहारी विधायक श्री प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक श्री कृष्णानंदन पासवान, मधुबन विधायक श्री राणा रणधीर सिंह, चिरैया विधायक श्री लाल बाबू प्रसाद, केसरिया विधायक श्रीमती शालिनी मिश्रा, सुगौल