मंडला: क्षेत्रीय संयोजक ने किया राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण, साफ-सफाई के दिए निर्देश
Mandla, Mandla | Jun 27, 2026 क्षेत्रीय संयोजक विष्णु सिंगौर ने शनिवार तीन बजे राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में स्वीकृत 50 सीटों के विरुद्ध केवल 13 छात्र उपस्थित पाए गए। क्षेत्रीय संयोजक ने छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए कि जुलाई माह से सभी विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।