धौलपुर: जिले के सभी थानों के पुलिसकर्मियों ने थाना परिसर में झाड़ू लगाकर की सफाई
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के समस्त थानों पर रविवार सुबह साफ सफाई की गई। पुलिसकर्मियों के द्वारा थाना परिसर ने उगी खास फूंस की सफाई करते हुए। थानों में विभिन्न जगहों की साफ सफाई की गई। दो माह पूर्व एसपी ने साफ सफाई के लिए नवाचार शुरू किया था। रविवार को नवाचार से जुड़े सदस्यों ने अपनी भागीदारी निभाई। एसपी का नवाचार आज घर घर तक पहुंच गया है।