धौलपुर: मारपीट व SC/ST एक्ट के मामले में सजा काट रहे कैदी की उपचार के दौरान राजकीय अस्पताल में हुई मौत
मारपीट और एससी एसटी एक्ट में 7 साल की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेल प्रशासन के द्वारा कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक शनिवार देर रात के को कैदी की तबियत बिगड़ गई थी। कैदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहा उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कैदी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।