पटना ग्रामीण: अटल पथ पर ग्रेनाइट से दबकर दो मजदूरों की मौत, ट्रक से उतारने के दौरान हादसा
पटना के अटल पथ पर निर्माणधीन IT बिल्डिंग में एक हादसे में दो मजदूरों गौतम कुमार और दिलखुश कुमार की मौत हो गई। हादसा ट्रक से ग्रेनाइट उतारने के दौरान हुआ। मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग की है।