एक्सन में कमीश्नर : एसआईआर 2026 के दावों-आपत्तियों के निष्पादन कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण
• संथाल परगना प्रमंडलीय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल ने एसडीओ कार्यालय में एसआईआर 2026 के तहत दावों एवं आपत्तियों के निष्पादन कार्य का निरीक्षण किया।
• आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
• प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से निष्पादन करने का निर्देश दिया।
• प्रत्येक दावा एवं आपत्ति की आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर गंभीरतापूर्वक जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
• एसआईआर 2026 के सभी कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#SIR2026 #Dumka #VoterList #ElectionCommission #JharkhandNews