हज़ारीबाग: हजारीबाग झील क्षेत्र में जाम और अव्यवस्था पर उपायुक्त सख्त
झील क्षेत्र में जाम व अव्यवस्था पर उपायुक्त का निरीक्षण हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने झील क्षेत्र का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अव्यवस्थित पार्किंग से लग रहे जाम को देखते हुए पार्किंग जोन विकसित करने का निर्देश दिया गया। वहीं सड़क किनारे लगने वाली मछली दुकानों को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने को कहा गया।