प्रभाशंकर मिश्रा की अध्यक्षता में केवटगामा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने भूमि विवाद, राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े कुल 35 आवेदन जमा किए।