होशंगाबाद नगर: जिले में गेहूं खरीदी व्यवस्था पर उठे सवाल, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने कलेक्टर से हस्तक्षेप की मांग की
जिले में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। रविवार को करीब 1 बजे उन्होंने कलेक्टर से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा घोषित तारीखों के बावजूद अब तक खरीदी केंद्र सुचारू रूप से शुरू नहीं हो पाए हैं। पटेल ने कहा कि प्रदेश के मुखिया ने 9 और 10 अप्रैल से गेहूं खरीदी शुरू करने का ऐलान किया था।