सिमडेगा: 15 अगस्त से निकलेगी तीन दिवसीय भव्य कावड़ यात्रा
विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में कांवरिया सेवा संघ की बैठक में सावन की तीसरी सोमवारी पर होने वाली तीन दिवसीय कावड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बुधवार शाम 6 बजे की गई। अध्यक्ष पिंटू सिन्हा ने बताया कि 15 अगस्त को सिमडेगा से वेदव्यास के लिए यात्रा शुरू होगी, 16 अगस्त को कसडेगा में रात्रि विश्राम और 17 अगस्त को सरना वाले भोले बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा