चकरनगर: पहली बारिश में ओवर फ्लू करके बहने लगा नाला, दुकानदारों में भारी नाराजगी
चकरनगर कस्बे में बारिश और जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जहाँ नालों की सफाई न होने से ओवरफ्लो हुआ गंदा पानी दर्जनों दुकानों और घरों में भर गया है। व्यापारियों को अपने सामान और आय में भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।बता दें कि कस्बे की रेंज गली, राजपुर रोड और थाना क्षेत्र के पास 1 से 2 फीट तक पानी भर गया है। सोमवार शाम 4 बजे क्या बोले व्यापारी सुनें।