रायसेन: तेज आंधी और बारिश से रायसेन में बिजली व्यवस्था ठप, शहर अंधेरे में
Raisen, Raisen | Apr 2, 2026 जिला मुख्यालय रायसेन में शुक्रवार रात 12:05 बजे अचानक तेज आंधी चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे पूरा शहर करीब एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा। इसके बाद तेज बारिश का दौर शुरू हुआ, जो लगभग आधा घंटे तक लगातार जारी रहा। बिजली गुल होने से लोगों को रात में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि, विद्युत विभाग