Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

अवैध संबंधों में बाधक बनी महिला की हत्या, तीन गिरफ्तार सीतापुर। कोतवाली देहात पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज पिंकी गुप्ता हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में यह कामयाबी मिली। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह और एसओजी प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मधवापुर के पास आम के बाग से घेराबंदी कर मुख्य अभियुक्त शिवप्रकाश शुक्ला (निवासी लखीमपुर खीरी), लक्ष्मी देवी और दिलीप कुमार रैदास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त शिवप्रकाश की निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल (लोहे का बेलचा) बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि शिवप्रकाश के मृतका पिंकी गुप्ता और अभियुक्त लक्ष्मी देवी, दोनों से अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर दोनों महिलाओं में विवाद होता था। लक्ष्मी के उकसाने पर शिवप्रकाश ने अपने साथी दिलीप के साथ मिलकर 3 जुलाई की सुबह सोते समय पिंकी की बेलचे से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी थी और कमरे का ताला बंद कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया। #Sitapur #SitapurPolice #UPPolice #CrimeNews #MurderMysterySolved #ActionAgainstCrime #LawAndOrder

Sitapur, Sitapur | Jul 6, 2026

MORE NEWS