Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 378, दिनांक 11.07.2026 ***************************** *मंथन सभागार में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा, मंत्री दीपक प्रकाश ने दिए कड़े निर्देश* **************************** आज दिनांक 11 जुलाई 2026 को बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग के माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक समाहरणालय के मंथन सभागार में आयोजित की गई। माननीय मंत्री पंचायती राज विभाग एवं आप्त सचिव को उप विकास आयुक्त महोदय द्वारा पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से शेखपुरा जिले के अंतर्गत क्रियान्वित की जा रही विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान शेखपुरा जिले में पंचायत सरकार भवनों के निर्माण और उनमें उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने बताया कि जिले की कुल 49 पंचायतों में से अब तक 26 पंचायत सरकार भवन पूर्ण हो चुके हैं, जिनमें से 19 का लोकार्पण और 22 भवनों को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित किया जा चुका है। * चेवाड़ा के सियानी पंचायत सरकार भवन का हस्तांतरण 10 जुलाई 2026 तथा बरबीघा के पाक पंचायत सरकार भवन का हस्तांतरण 9 जुलाई 2026 को ही सुनिश्चित किया गया है। वर्तमान में 22 भवनों में विद्युत कनेक्शन के साथ डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) कार्यरत हैं, जबकि 14 ऑपरेटरों को आधार सेवा उपलब्ध कराने हेतु पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका जिले में "मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना" की प्रगति की भी समीक्षा की गई। * विभिन्न एजेंसियों जैसे E-Sharp Solar Solution (शेखपुरा, चेवाड़ा, शेखोपुरसराय) और Lord's Mark Pvt. Ltd. (घाटकुसुम्भा, अरियरी, बरबीघा) ने आवंटित 960-960 सोलर लाइटों का 100% अधिष्ठापन कार्य पूर्ण कर लिया है। * हालांकि, Naw Dharam Energy Pvt. Ltd. द्वारा सभी छह ब्लॉकों में आवंटित 2770 लाइटों में से केवल 2710 का ही काम किया गया है। मंत्री जी ने अमानक और खराब सोलर लाइटों के कारण लगी पेनाल्टी (दण्ड) और मरम्मत कार्यों की समीक्षा करते हुए एजेंसियों को पिछले 72 घंटों से अधिक समय से खराब पड़े लाइटों को तुरंत दुरुस्त करने की चेतावनी दी। जिले की 49 पंचायतों में से केवल 11 को ही अब तक विभागीय स्वीकृति प्राप्त हुई है, जबकि 32 पंचायतों में अंचलाधिकारी (CO) द्वारा नई भूमि चिन्हित की गई है। अरियरी के डीहा व कसार और बरबीघा के कुटौत व सर्वा जैसी पंचायतों में भूमि चिन्हित होना अभी शेष है। मंत्री जी ने अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने अपने दायित्वों को सही तरीके से निर्वहन करेंगे और फील्ड भी विजिट करें। सहयोग शिविर अंतर्गत जितने भी आवेदन लंबित है उसको गुणवत्तापूर्ण निष्पादित कराने का भी निर्देश दिए। अत्येष्टि योजना का लाभ योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया।जिले में मोक्षधाम निर्माण की स्थिति काफी असंतोषजनक पाई गई। अरियरी में सर्वे किए गए 13 में से 8 और शेखोपुरसराय में 12 में से 9 मोक्षधाम क्रियाशील हैं, जबकि चेवाड़ा, बरबीघा, घाटकुसुम्भा और शेखपुरा प्रखंडों में प्रगति शून्य दर्ज की गई है। 4. वित्तीय और भौतिक प्रगति का लेखा-जोखा (15वां वित्त आयोग एवं 6ठा राज्य वित्त आयोग) बैठक में ई-ग्राम स्वराज और ई-पंचायत बिहार पोर्टल के माध्यम से वित्तीय प्रगति का आकलन किया गया। 15वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद शेखपुरा ने उपलब्ध राशि का 61% खर्च कर 93% योजनाओं को पूरा किया है। वहीं, पंचायत समितियों का व्यय प्रतिशत 46% रहा है। ग्राम पंचायत स्तर: 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायतों ने 25.17% राशि खर्च कर 90.44% भौतिक लक्ष्य प्राप्त किया है। वहीं, छठे राज्य वित्त आयोग (6th SFC) के तहत ग्राम पंचायतों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 77.97% राशि का व्यय किया है और 90.41% कार्य पूर्ण किए हैं। प्रखंडवार समीक्षा में शेखोपुरसराय और चेवाड़ा का वित्तीय प्रदर्शन अन्य प्रखंडों की तुलना में काफी बेहतर पाया गया। माननीय मंत्री का कड़ा संदेश: समीक्षा के अंत में माननीय मंत्री श्री दीपक प्रकाश ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण विकास योजनाओं में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता जांच प्रयोगशालाओं की रिपोर्ट के आधार पर निर्माण कार्यों की शुचिता बनाए रखने और समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के कड़े निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन, कार्यपालक अभियंता योजना, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी आदि उपस्थित थें। *जिला जन संपर्क कार्यालय* *,शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura Panchayati Raj Department, Government of Bihar

8 views | Sheikhpura, Bihar | Jul 11, 2026

MORE NEWS

*समाहरणालय, शेखपुरा*
*(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)*

*प्रेस विज्ञप्ति: 376*
*दिनांक: 11.07.2026*

 *अनुमंडल पदाधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में बरबीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी*

जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देश तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के सतत पर्यवेक्षण में शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया।

अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी बरबीघा गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं बल ने संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई।

अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा को अतिक्रमणमुक्त रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यदि भविष्य में किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

*जिला जन सम्पर्क कार्यालय, शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

*समाहरणालय, शेखपुरा* *(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)* *प्रेस विज्ञप्ति: 376* *दिनांक: 11.07.2026* *अनुमंडल पदाधिकारी के सतत पर्यवेक्षण में बरबीघा में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी* जिलाधिकारी, शेखपुरा श्री शेखर आनंद के निर्देश तथा अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा सुश्री प्रियंका कुमारी के सतत पर्यवेक्षण में शनिवार को बरबीघा नगर क्षेत्र से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों किनारों पर अतिक्रमण हटाने का व्यापक अभियान चलाया गया। अभियान में कार्यपालक दण्डाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी बरबीघा गौरव कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा रमन कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं बल ने संयुक्त रूप से पूरी मुस्तैदी के साथ कार्रवाई की। अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया तथा अतिक्रमणकारियों को भविष्य में पुनः अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है तथा सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। आम नागरिकों की सुरक्षा, सुगम एवं निर्बाध आवागमन तथा सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों, दुकानदारों एवं व्यवसायियों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सार्वजनिक भूमि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा को अतिक्रमणमुक्त रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। यदि भविष्य में किसी के द्वारा पुनः अतिक्रमण किया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान विधि-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही तथा संपूर्ण कार्रवाई शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संपन्न हुई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित एवं सड़क सुरक्षा से जुड़े ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। *जिला जन सम्पर्क कार्यालय, शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 377, दिनांक 11.07.2026          
  *****************************
 *आज दिनांक 11-07-2026 को +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वा, बरबीघा (शेखपुरा) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* 
 *……………………

समाज में जागरूकता लाने और बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन ( DHEW ) द्वारा बरबीघा ब्लॉक के सर्वा पंचायत में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वा का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों पर सीधा संवाद स्थापित किया गया।

 **कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई:-* 
 *बाल विवाह का उन्मूलन (🚫 Stop Child Marriage):* छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के गंभीर शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा विवाह की सही कानूनी उम्र के प्रति जागरूक करते हुए इसे पूरी तरह रोकने का संकल्प दिलाया गया।
 *सुरक्षा की समझ - 'गुड टच - बैड टच' (🛡️ Safe & Unsafe Touch):* बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वासी बनाने के लिए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच के अंतर को बेहद संवेदनशीलता और सरल भाषा में समझाया गया।
 *लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सशक्तिकरण (⚖️ Gender-Based Violence):* समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर बल देते हुए, बिना किसी भेदभाव के एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई।
 *आपातकालीन सहायता तंत्र (📞 महिला हेल्पलाइन - 181):* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सहयोग के लिए 'सखी वन स्टॉप सेंटर' सह महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई।
 *सफल क्रियान्वयन एवं सहभागिता:-* 
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा ( जिला मिशन समन्वयक) एवं रुपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ) तथा UNFPA और PCI से मुन्ना कुमार एवं अंजनी कुमार राय, ने मुख्य भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक गण के अनुकरणीय सहयोग के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया।

*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 377, दिनांक 11.07.2026 ***************************** *आज दिनांक 11-07-2026 को +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सर्वा, बरबीघा (शेखपुरा) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।* *…………………… समाज में जागरूकता लाने और बच्चों को उनके मौलिक अधिकारों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन ( DHEW ) द्वारा बरबीघा ब्लॉक के सर्वा पंचायत में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत +2 उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वा का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं के साथ अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील विषयों पर सीधा संवाद स्थापित किया गया। **कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर गहन चर्चा की गई:-* *बाल विवाह का उन्मूलन (🚫 Stop Child Marriage):* छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के गंभीर शारीरिक, मानसिक व सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा विवाह की सही कानूनी उम्र के प्रति जागरूक करते हुए इसे पूरी तरह रोकने का संकल्प दिलाया गया। *सुरक्षा की समझ - 'गुड टच - बैड टच' (🛡️ Safe & Unsafe Touch):* बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वासी बनाने के लिए सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच के अंतर को बेहद संवेदनशीलता और सरल भाषा में समझाया गया। *लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ सशक्तिकरण (⚖️ Gender-Based Violence):* समाज में लैंगिक समानता की आवश्यकता पर बल देते हुए, बिना किसी भेदभाव के एक सुरक्षित और भयमुक्त माहौल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा हुई। *आपातकालीन सहायता तंत्र (📞 महिला हेल्पलाइन - 181):* महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, उन्हें किसी भी आपातकालीन स्थिति या आवश्यक सहयोग के लिए 'सखी वन स्टॉप सेंटर' सह महिला हेल्पलाइन के टोल-फ्री नंबर 181 की विस्तृत जानकारी दी गई। *सफल क्रियान्वयन एवं सहभागिता:-* इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमन से पंकज कुमार वर्मा ( जिला मिशन समन्वयक) एवं रुपेश शर्मा ( लैंगिक विशेषज्ञ) तथा UNFPA और PCI से मुन्ना कुमार एवं अंजनी कुमार राय, ने मुख्य भूमिका निभाई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षक गण के अनुकरणीय सहयोग के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने इस सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी शंकाओं का समाधान किया। *जिला जन संपर्क कार्यालय* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 11, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 371, दिनांक 10.07.2026          
  *****************************
     *बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण* 
**************************
    आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
"सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।"
मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी
इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे।
अनुमंडल पदाधिकारी महोदया,
नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा
थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ)

आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है।
*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 371, दिनांक 10.07.2026 ***************************** *बरबीघा के हटिया चौक पर प्रशासन का चला डंडा भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हटाया गया अतिक्रमण* ************************** आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के सख्त आदेश के बाद हटिया चौक और उसके आसपास के रोड किनारे से अवैध अतिक्रमण को पूरी तरह से हटाया जा रहा है। यह पूरी कार्रवाई सुश्री प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी महोदया के नेतृत्व में चलाई गई, जो पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही हैं। अभियान के दौरान हटिया चौक पर सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं, फल विक्रेताओं और फुटपाथी दुकानदारों को हटाया गया। इसके साथ ही, कई स्थायी दुकानदारों द्वारा सड़क की जमीन पर अवैध रूप से निकाली गई पक्की सीढ़ियों, शेड (करकट) और अन्य बाधाओं को भी मौके पर ही ध्वस्त कर दिया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहीं अनुमंडल पदाधिकारी महोदया ने आम जनता और दुकानदारों को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि "सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके बाद भी किसी दुकानदार या ठेला संचालक द्वारा दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की गई, तो न केवल उनका सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी व दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।" मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी इस बड़े पैमाने पर चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी महोदया, नगर कार्यपालक पदाधिकारी, बरबीघा थानाध्यक्ष, बरबीघा थाना (सशस्त्र पुलिस बल के साथ) आम जनता को मिलेगी जाम से मुक्ति स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। हटिया चौक पर आए दिन सब्जी और फल की दुकानों के कारण भीषण जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे राहगीरों और वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता था। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई के बाद अब सड़क पूरी तरह साफ नजर आ रही है, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। *जिला जन संपर्क कार्यालय* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 10, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 370, दिनांक 10.07.2026          
  *****************************
     बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में ₹1100 की बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की उपस्थिति में शेखपुरा के समाहरणालय के मंथन सभागार में किया गया । इसके अंतर्गत शेखपुरा जिले में 65139 लाभुकों को 9,54,64,200 रुपए की राशि उनके खाते में डीबीटी माध्यम से अंतरित की गई , जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 34910 लाभुकों को 4,12,19,900 रुपये , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15737 लाभुकों को 3,46,21,400 रुपए , लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,648 लाभुकों को 62,96,400 रुपए,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,521 लाभुकों को 55,46,200 रुपए ,बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,660 लाभुकों को 63,21,700 रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 663 लाभुकों को 14,58,600 रुपए की पेंशन राशि स्थानांतरित की गई । उक्त अवसर पर मंथन सभागार में अपर समाहर्ता, लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक माधुरी कुमारी ,सहायक निदेशक श्वेता कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित थे ।
*जिला जन संपर्क कार्यालय*
*शेखपुरा*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 370, दिनांक 10.07.2026 ***************************** बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में ₹1100 की बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया गया। इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की उपस्थिति में शेखपुरा के समाहरणालय के मंथन सभागार में किया गया । इसके अंतर्गत शेखपुरा जिले में 65139 लाभुकों को 9,54,64,200 रुपए की राशि उनके खाते में डीबीटी माध्यम से अंतरित की गई , जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 34910 लाभुकों को 4,12,19,900 रुपये , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15737 लाभुकों को 3,46,21,400 रुपए , लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,648 लाभुकों को 62,96,400 रुपए,इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,521 लाभुकों को 55,46,200 रुपए ,बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,660 लाभुकों को 63,21,700 रुपए तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 663 लाभुकों को 14,58,600 रुपए की पेंशन राशि स्थानांतरित की गई । उक्त अवसर पर मंथन सभागार में अपर समाहर्ता, लखींद्र पासवान, उप विकास आयुक्त, पुलिस उपाधीक्षक माधुरी कुमारी ,सहायक निदेशक श्वेता कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित थे । *जिला जन संपर्क कार्यालय* *शेखपुरा* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jul 10, 2026