पोहरी: पोहरी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1 किलो 261 ग्राम गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
Pohri, Shivpuri | Jul 10, 2026 पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पोहरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा पुलिस ने आरोपी चंदन मित्रा के कब्जे से 1 किलो 261 ग्राम गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गुरुवार दोपहर 2 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।