हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया गिरफ्तार
हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता, टीपीसी उग्रवादी गिरफ्तार गिद्दी थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार टीपीसी उग्रवादी दुर्गा बेदिया उर्फ रामकुमार बेदिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर मिश्राइन मोड़ा गांव में छापेमारी कर उसे पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ गिद्दी, चरही और पतरातू थाना में कई गंभीर मामले दर्ज हैं।