बिजनौर: मंडावर में चंदक रोड पर टीमला चेतना पब्लिक स्कूल के पास पड़ी मिली अज्ञात बाइक
Bijnor, Bijnor | Aug 14, 2024 बिजनौर जनपद के मंडावर थाना क्षेत्र में चंदक रोड पर टिमला चेतना पब्लिक स्कूल के पास एक अज्ञात बाइक सड़क किनारे पड़ी मिली। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक अपने कब्जे में ली गई। वहीं पुलिस ने बाइक स्वामी को तलाशने का काफी प्रयास किया लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। फिलहाल स्थानीय लोग किसी घटना से जुड़ी इस बाइक को मानकर चल रहे हैं