बिजनौर: नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अनावरण
Bijnor, Bijnor | Aug 12, 2024 बिजनौर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह पहुंचे जहां पर नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया है। बिजनौर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रा सिंह ने नगर पालिका बोर्ड की बैठक में प्रतिमा को स्थापित करने के लिए प्रस्ताव पास किया था। अनावरण के दौरान भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे