बिजनौर: हल्दौर में गांव धनोरी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 12, 2024 बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव जैनुल आबदीनपुर निवासी समीर व मोनू हल्दौर जा रहे थे। रास्ते में गांव धनोरी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जहां समीर की मौत हो गई। मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक समीर के शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कर दिया है।