हरिद्वार: दादूपुर गोविंदपुर पहुंचे ज्वालापुर विधायक ने स्थानीय लोगों के साथ किया ₹11 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन
ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर ने दादूपुर गोविन्दपुर में ग्रामीणों से फीता कटवाकर 11 लाख रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ विधायक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याओं को सुनकर समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।