हरिद्वार: जिला पूर्ति विभाग ने सुभाष घाट पर की छापेमारी, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग हो रहे 22 घरेलू गैस सिलेंडर किए जब्त
घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किए जाने पर मिल रही शिकायतों के बाद जिला पूर्ति विभाग ने रविवार शाम सुभाष घाट पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। अचानक जिला पूर्ति विभाग की इस कार्रवाई से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हड़कंप मच गया। जिला पूर्ति विभाग की टीम ने कई रेस्टोरेंट , होटल और ढाबों से 22 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। DM के आदेश के बाद जिला पूर्ति विभाग ने यह कार्रवाई की है।