हरिद्वार: हर की पौड़ी क्षेत्र पहुंचे SDM अजयवीर सिंह, दुकानों के बाहर से हटवाया अवैध अतिक्रमण और जब्त किए 22 घरेलू गैस सिलेंडर
रविवार को एसडीएम अजयवीर सिंह हर की पौड़ी क्षेत्र में पहुंचे। एसडीएम ने दुकानों के बाहर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। उन्होंने खाने की दुकानों में इस्तेमाल किए जा रहे 22 घरेलू गैस सिलेंडर भी जब्त किए। इस दौरान उनके साथ सिटी मजिस्ट्रेट रविन्द्र जुवांठा और पूर्ति ममता ग्वाडी के साथ ही हर की पौड़ी चौकी पुलिस भी मौजूद रही।