हरिद्वार: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भव्य रूप में सजाई गई हरकीपौड़ी, लेजर शो भी हुआ आयोजित
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विश्वप्रसिद्ध तीर्थस्थल हरकीपौड़ी पर अलग ही छटा देखी गई। पूरी हरकीपौड़ी भगवान राम का स्वागत करने के लिए हजारों लाईटों, लेजर शो और झालरों से सजाई गई । तमाम घाटों पर मां गंगा की लहरों पर लेजर शो आयोजित किए गए । यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में भी खासा जोश देखा गया