हमीरपुर: मुख्यालय के सपा कार्यालय में मनाया गया संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर सपा कार्यालय में सपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संविधान मान स्तंभ स्थापना कार्यक्रम संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण करके मनाते हुए बूथ स्तर पर पीडीए को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। सपा मुखिया के निर्देश पर सपा पूरे देश एवं प्रदेश में संविधान मान स्तंभ स्थापना दिवस आयोजित हुआ।